हरियाणा में मजनुओं के खिलाफ अभियान

हरियाणा में सड़क छाप मजनुओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे प्रदेश में एक सामूहिक अभियान मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी द्वारा चलाया गया. इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज और अन्य ऐसे संस्थान जहां लड़कियों का ज्यादा आना-जाना है, वहां सीआईडी की महिला कर्मी सादी वर्दी में घूमने लगी जैसे ही कोई असामाजिक तत्व, सड़क छाप मजनू इन महिलाओं पर फब्तियां कसता या कोई छेड़खानी करता महिला पुलिसकर्मी और उनकी मदद कर रहे पुरुष पुलिस कर्मी मनचलों को दबोच लेते और फिर चेतावनी देकर या फिर उठक-बैठक करा कर माफी मंगवाते.

महिलाओं पर की जाती हैं अश्लील टिप्पणियां
कुरुक्षेत्र के डीएन महिला कॉलेज और कई लड़कियों के स्कूलों के बाहर मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी ने ये अभियान चलाया. उल्लेखनीय है की हरियाणा में शिक्षण संस्थानों और ऐसी जगह जहां लड़कियों का ज्यादा आना-जाना होता है, वहां अक्सर मनचले महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते या फिर छेड़खानी करते देखे जा सकते हैं. ऐसे में महिला पुलिसकर्मी इन लोगों को दबोच रही हैं. जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया अभियान
गर्ग ने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी की मदद से साझा अभियान चला रहे हैं. इस अभियान के तहत महिला शिक्षण संस्थानों के बाहर महिला पुलिस, मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी छेड़खानी करने वालों को पकड़ेगी और कुरुक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

 

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful