(नीरज त्यागी, NTI न्यूज़ ब्यूरो, UP)
जानकारी के अनुसार, कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में11 मई को औरैया के वर्तमान एसपी संजीव त्यागी के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर में ही ईश्वर त्यागी की लाश मिली थी। आज इस मामले में गाजियाबाद की कवि नगर पुलिस ने ईश्वर त्यागी के छोटे बेटे यानी संजीव त्यागी के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम डब्बू है।
पुलिस ने गाज़ियाबाद से ही आरोपी डब्बू को गिरफ़्तार किया है। डब्बू आईपीएस ऑफिसर संजीव त्यागी का भाई है। सिर्फ कैप्लेक्स की वजह से हत्या की गयी थी। डब्बू ने कहा की उसके पिता उस पर ध्यान नहीं देते थे। उसे अब भी अपने पिता से नफरत है। आरोपी ने बताया कि उसे जोनी नाम के युवक ने चार लाख में पिस्टल दी थी। पुलिस जोनी की तालाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में जोनी फरार है। पिता की हत्या के बाद डब्बू कई जगह छुपा घूम रहा था और जब पैसे ख़त्म हुए तो वापस गाज़ियाबाद आ गया था। डब्बू परिवार के दूसरे लोगों को भी मारने की फ़िराक में था। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि डब्बू पकिस्तान जाने की फिराक में भी था। अब शक ये है की उसका पकिस्तान में भी कनेक्शन हो सकता है। हालांकि मानसिक रूप से कमज़ोर बताये जा रहे डब्बू को लेकर पुलिस भी काफी परेशान है।