उत्तरकाशी में होली के दिन सुबह 10 :07 AM पर भूकंप आया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 :07 AM पर भूकंप आया। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

इससे पहले, उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं थी। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था।
स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक किचन में रखे कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful