महानगर के जगदीशपुरा क्षेत्र में बेटी ने अपने पिता के खिलाफ ही दुराचार का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, जब बेटी पांच साल की थी तभी उसकी मां ने चंडी कारीगर से शादी कर ली। बेटी जब दस साल की हुई तो तभी से सौतेला पिता पर बुरी नजर रखने लगा।पीडिता ने बताया कि दस साल की उम्र से पिता उसके साथ गलत हरकत करता आ रहा है। सौतेला पिता रात में उसे और मां को नशे की गोली देता। जब वह सुबह उठती तो उसे कपड़े अस्त- व्यस्त मिलते। एक बार उसे कपड़ों पर ब्लड मिला। पिता उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। बेटी ने मां से इस बारे में कहा लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अब मामला चाइल्ड लाइन के हवाले है। जगदीशपुरा की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
