मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मांट क्षेत्र यमुना में नहाते समय 4 युवक डूब गए जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गांव के लोग छारी गांव में भागवत के समापन के बाद यमुना में महिलाएं अन्य लोगों के साथ कलश विसर्जन करने लगे और उसी दौरान 5 युवक नहाने के लिए यमुना में कूद गए।
उन्होंने बताया कि नहाते समय 5 युवक डूबने लगे तभी शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक को बाहर निकाल लिया जबकि 4 डूब गए। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया जबकि चौथे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त योगेन्द्रपाल, हितेन्द्र और राकेश के रूप में हुई है। वकील नामक युवक की तलाश जारी है।