भारतीय महिला ने एक सप्ताह में दूसरी बार एवरेस्ट को फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिला का नाम अंशू जमसेंपा है। अंशू दो बच्चों की मां हैं, पर उनके हौसले देख अच्छे अच्छे दंग रह जाते हैं। अशूं ने एक ही सप्ताह में दो बार एवरेस्ट की चढ़ाई की है, जो आजतक कोई नहीं कर पाया। ये विश्व रिकॉर्ड है। अंशू 16 मई को भी एवरेस्ट पर पहुंची थी और अब 21 मई को फिर से एवरेस्ट फतह कर उन्होंने नया रिकॉर्ड बना डाला है। वैसे, अबतक एक ही सत्र में एवरेस्ट को दो बार फतह करने का रिकॉर्ड नेपाली महिला शेरपा छुरिम शेरपा के नाम था, जिन्होंने साल 2012 में ये रिकॉर्ड बनाया था।
ड्रीम हिमालय एडवेंचर्स के दवा लामा ने बताया कि अंशू ने सुबह 8 बजे एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा। अबतक वो 5 बार एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में ऐसा करने की ठानी थी, पर एक दुर्घटना में 14 नेपाली शेरपाओं की मौत के बाद वो ट्रिप कैंसिल हो गई थी। उसी साल उन्होंने फिर से एवरेस्ट की चढ़ाई की ठानी, पर भूकंप की वजह से मची तबाही की वजह से आगे नहीं बढ़ पाई थी। उस समय बेस कैंप पर मौजूद रहे 18 लोगों की भी मौत हो गई थी।