मुंबई.करन जौहर ने बांद्रा में अपने घर पर पार्टी दी। इसमें सैफ अली खान के साथ पहुंचीं करीना कपूर ब्लैक बैकलेस ड्रेस में नजर आईं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व्हाइट आउटफिट में थीं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और आलिया भट्ट-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ही कार में पहुंचे।
– रणवीर-दीपिका व्हाइट आउटफिट में थे। सिद्धार्थ ब्लैक और आलिया व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।
– एक साथ आने वालों में सोनाली बेंद्रे-सुजैन खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान शामिल थीं। कबीर खान पत्नी मिनी माथुर और चंकी पांडे पत्नी भावना के साथ नजर आए। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अकेली ही पहुंचीं।
– इनके अलावा शाहरुख खान, मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, अमृता अरोड़ा, डिनो मारिया, सूरज पंचोली, जैकलीन फर्नांडिज, किरण राव, फराह खान, मनीष मल्होत्रा, फरहान अख्तर, तुषार कपूर, नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।