करिश्मा कपूर के Ex-हसबैंड ने की तीसरी शादी

मुंबई। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने गुरुवार को दिल्ली में प्रिया सचदेव से कोर्ट मैरिज कर ली। अब न्यूयॉर्क में शादी की सेरेमनी और रिसेप्शन होगा। बता दें कि संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में ही हुई थी। दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजय की यह तीसरी शादी है।
– बता दें कि संजय सोना मोबिलिटी सर्विसेस लिमिटेड के सीईओ हैं। वे करिश्मा से पिछले साल ही तलाक ले चुके हैं। वहीं, प्रिया सचदेव अमेरिका में होटल्स और रेस्टॉरेंट्स ओनर विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं।
– प्रिया (41) मॉडल हैं। उनकी विक्रम से 2006 में शादी हुई और 2011 में तलाक हुआ। प्रिया एक बॉलीवुड मूवी ‘नील एंड निक्की’ और कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।
संजय ने दूसरी शादी करिश्मा से की थी।
– संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता महतानी थीं। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा (42) से शादी का एलान किया था।
– संजय-करिश्मा ने 29 सितंबर 2003 को शादी की। हालांकि, यह ज्यादा वक्त नहीं चली। 13 साल तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक ले लिया। दोनों को बेटी समायरा (12) और बेटा कियान (7) हैं।
– करिश्मा अब बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, वे अपकमिंग मूवी ‘जुड़वां-2’ में कैमियो कर रही हैं।
करिश्मा ने लगाया था दहेज मांगने का आरोप
– संजय-करिश्मा में तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है। करिश्मा जिस डुप्लेक्स में रहती हैं, वह उनके नाम ही रहेगा। इसके अलावा, संजय को बच्चों की पढ़ाई और बाकी के खर्च उठाने होंगे। दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा के पास हैं। हालांकि, उनसे मिलने का हक संजय को दिया गया है।
– करिश्मा ने संजय और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। वहीं, संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था।
– रणधीर कपूर संजय कपूर के आरोपों पर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था, “हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट, दोनों दिए हैं।”

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful