मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए। आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।
“आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण”
उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव के लिए सहारनपुर से प्रचार की शुरुआत की है। सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।
मेयर प्रत्याशी डॉ.अजय सिंह के लिए मांगे वोट
प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मेयर प्रत्याशी डॉ.अजय सिंह और भाजपा से खड़े पार्षदों को भारी मतों से जिताने की अपील मंच से की है।