मेरठ. यूपी के मेरठ जिले में नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग भतीजी को उसके ही चाचा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। भतीजी को नशीला पदार्थ खिलाकर 1 साल तक रेप करता रहा। लड़की की तबियत खराब होने पर इस बात की जानकारी हुई। डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि वो प्रेग्नेंट है।
– यह मामला मेरठ के थाना इंचौली का है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली पीड़िता का आरोप है कि जब उसके मम्मी-पापा खेत में चले जाते थे तब उसका चाचा उसके साथ ज्यादती करता था।
– लड़की की मां ने बताया, लड़की की तबियत खराब होने पर वो उसे डॉक्टर के पास ले गई। जहां पर मिली रिपोर्ट ने हमें बर्बाद कर दिया। पता चला कि बेटी प्रेग्नेंट है। पति को बताया तो उसने चुप रहने और बच्चा गिरवाने की बात कही। इसके बाद वो बेटी को लेकर मुंबई में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास पहुंच गई।
– बड़ी बहन को बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह बहन के साथ मेरठ आई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
– थाना प्रभारी विकास के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 376 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पेट में पल रहा बच्चा किसका है यह पता करने के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
– दूसरी ओर, आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है, उसे झूठा फंसाया जा रहा है। लड़की कुछ दिन मुंबई में अपनी मौसी के यहां थी हो सकता है वहां उसके साथ कुछ गलत हुआ हो।
– दूसरी ओर, आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है, उसे झूठा फंसाया जा रहा है। लड़की कुछ दिन मुंबई में अपनी मौसी के यहां थी हो सकता है वहां उसके साथ कुछ गलत हुआ हो।
– सारथी संस्था की अध्यक्षा कल्पना पांडे भी पीड़िता के साथ थाना पहुंची। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जो आरोप लगे हैं उसकी पुष्टि मेडिकल और डीएनए रिपोर्ट से होगी।