काशीपुर में बंधक बनाकर डकैती, फिर की हत्या

काशीपुर : घर में घुसे हथियारों से लैस बमदाशों ने गृह स्वामी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाश घर से नकदी और जेवर लूट ले गए। साथ ही किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए।  हमीरपुर टांडा रामपुर  निवासी पृथ्वी सिंह करीब ढाई साल से विकास नगर के फासियापुरा में मकान बनाकर रहे थे। गत आधी रात के बाद करीब एक बजे हथियारों से लैस पांच बदमाश बांस की सीढ़ी के जरिये मकान की छत पर चढ़े।

वहां से उन्होंने घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने पृथ्वी सिंह, उनकी पत्नी रेनू और 17 वर्षीय बेटी के हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही पृथ्वी सिंह को बुरी तरह पीट डाला।  विरोध करने पर बदमाशों ने कपड़े को रस्सी बनाकर पृथ्वी का गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही किशोरी को अपने साथ जबरन ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह रेनू ने बंधक से मुक्त होकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने पृथ्वी को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रेनू ने बताया कि दो दिन पहले उसके पति ने गांव में नौ बीघा जमीन बेची थी। इसके 15 लाख रुपये घर में रखे थे।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful