nti-news-women- killed-london

लंदन में पुलिस ने महिला को गोली मारी

लंदन में एक खुफिया अभियान के बाद आतंकवाद रोधी छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला को गोली मार दी। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम लंदन में चल रही आतंकवाद रोधी जांच के दौरान लगभग 20 वर्षीय एक महिला को गोली मारी गई। वह आतंकवाद रोधी जांच में एक संदिग्ध थी और वह पुलिस की सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती है।
कल शाम हुई छापेमारी में आतंकवाद के आरोपों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 16 वर्षीय एक लड़का, 20 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। पुलिस ने लंदन में छापा मारने के बाद दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट में 43 वर्षीय एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा, ‘चारों को आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने, उसकी तैयारी करने और उकसाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इससे जुड़े लोगों और उनके ठिकाने पर खुफिया एजेंसियों के नेतृत्व में चल रही जांच के तौर पर आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने नजर बनाए रखी हुई थी।’ पुलिस ने बताया कि कल संसद भवन के नजदीक चाकू के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से इस जांच का संबंध नहीं है।इस्लाम धर्म अपनाने वाले 52 वर्षीय खालिद मसूद के 22 मार्च को किए गए घातक हमले के बाद से ही संसद के आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर है।  मसूद ने पैदल यात्रियों पर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसमें चार लोग मारे गए थे और संसद के प्रवेश द्वार पर एक पुलिस अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। बाद में एक सशस्त्र अधिकारी ने उसे मार गिराया था।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful