पांच साल की मासूम से कई बार रेप

नागपुर. एक पांच साल की मासूम को बीमार होने पर जब भर्ती कराया गया तब पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। यह दुष्कर्म एक नजदीकी रिश्तेदार ने ही किया। उसने लड़की से एक माह में 5 से 6 बार रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तहसील परिसर में रहने वाली साढ़े पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सागर श्रावण निमजे को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। बालिका बीमार होने पर आरोपी की करतूत उजागर हुई।
पता चला है कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। उसने बालिका के साथ एक माह में तकरीबन 5 से 6 बार यह घिनौनी हरकत की। आरोपी ने क्षेत्र में सोनपापड़ी की दुकान में काम करने की बात पुलिस को बताई है, लेकिन पुलिस को यकीन नहीं हो रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर श्रावण निमजे (20) मजदूरी करता है। वह जनवरी माह से बस्ती में रहने वाली साढ़े पांच वर्षीय बालिका के साथ यह हरकत कर रहा था। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। तीन चार दिन पहले वह अचानक बीमार हो गई। मां उसे दवाखाने लेकर गई। तब उसने मां को सारी बात बताई। घर लाने के बाद मां ने परिजनों को बताया।
परिजन तहसील थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। तहसील के थानेदार खांडेकर ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
मां-पिता और भाई करते हैं मजदूरी पुलिस सूत्रों ने बताया कि सागर निमजे मनमर्जी से काम करता है। उसके माता-पिता और भाई मजदूरी करते हैं। यह लोग जब घर से बाहर चले जाते थे, तब वह घूमकर वापस घर लौट आता था और मौका पाकर बालिका को लालच देकर घर में बुलाता था।
सागर ने पुलिसिया पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया 5 से 6 बार उसने यह हरकत की है। शहर में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। हर माह तकरीबन 10 प्रकरण शहर के थानों में दर्ज हो चुके हैं।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful