nti-news-sex-racket-busted-lalitpur-8-arrested

UP में सेक्स रैकेट का खुलासा

(अनुज त्यागी, NTI न्यूज़ ब्यूरो, UP)

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ अगवा कर गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है उसे एक युवती ने गैंगरेप होने के बाद सेक्स रैकेट के दलदल में जबरन डाल दिया।

  • उसे युवती बंधक बनाकर ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनवाती थी।
  • इतना ही नहीं आरोपी महिला ने नाबालिग से संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया।
  • इसके बाद आरोपी महिला उसे ब्लैकमेल कर जिश्मफरोशी का धंधा करवाने लगी।
  • किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी ने पुलिस से शिकायत की।
  • पुलिस ने शिकायत के बाद 11 नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
  • इस देह व्यापर में एसओजी का सिपाही और पॉवर प्लांट के अधिकारी भी शामिल हैं।
  • पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नामचीन लोग करवा रहे थे संचालन

  • पुलिस अधीक्षक ललितपुर डी. प्रदीप कुमार ने बताया एक नाबालिग रेप पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देह व्यापार का धंधा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
  • उन्होंने बताया कि यह धंधा शहर कोतवाली के घंटाघर इलाके में फल फूल रहा था।
  • जिसे कई नामचीन लोग जैसे सरकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व युवजन सभा अध्यक्ष के भाई देवेंद्र पटेल, sog का सिपाही अलोक द्विवेदी, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बुंदेला, बजाज पॉवर प्लांट अधिकारी यश गुप्ता, एवं अन्य लोग शामिल थे।
  • इस धंधे को मध्यप्रदेश की एक युवती संचालित कर रही थी।
  • पुलिस ने रेप पीड़िता की शिकायत पर धंधे से जुड़े कारोबारियों को दबोच लिया है।
  • रेप पीड़िता का आरोप है कि उसे भी जबरिया नशीला पदार्थ खिलाकर इस धंधे में लगाया गया था।
  • कई जगह लड़की को भेजकर उससे उसकी एक दोस्त ने धंधा करवाया।
  • इस दौरान लड़की का एक वीडियों भी बनाया गया।
  • जिसकों लेकर उसे बलैकमेल भी किया गया।
  • करीब ढ़ाई माह तक युवती का यौन शोषण किया गया।
  • पीड़िता के माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की है।
  • बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे नाम भी इस कारोबार से जुड़े है, जिन्होंने न केवल युवती का यौन शोषण किया बल्कि उसे दूसरों के समक्ष भी परोसा।
  • लेकिन पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की है।
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
  • आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful