नॉर्थ-ईस्ट की अद्भुत जगहों में शामिल है सिक्किम का यह छोटा शहर

भारत का नॉर्थ-ईस्ट एक ऐसा हिस्सा है जहां घूमने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद लगभग हर राज्य में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगह है जहां जाने के बाद घर आने का मन नहीं करता है।

फ़रवरी की सर्द हवाओं में यहां की कई जगहें मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। इसलिए फ़रवरी के महीने में नॉर्थ-ईस्ट घूमने का एक बेस्ट समय भी माना जाता है। सिक्किम एक ऐसा ही राज्य है जहां ऐसी कई जगह है जहां आप भी घूमना चाहेंगे।

जी हां,सिक्किम में मौजूद जोरेथांग एक ऐसी ही जगह है जहां जाने के बाद आप भी घर लौटकर नहीं नाना चाहेंगे। आइए जोरेथांग में स्थित कुछ मनमोहक जगहों के बारे में जानते हैं।

कोकथांग (Kokthang)

समुद्र तल से लगभग 5 हज़ार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद जोरेथांग का कोकथांग एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। साउथ-सिक्किम में मौजूद यह जगह हसीन वादियों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो के लिए बेहद ही लोकप्रिय स्थल है।

कहा जाता है कि जनवरी से लेकर फ़रवरी के बीच में जब यहां बर्फ़बारी होती है तो सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां से सिक्किम में मौजूद काबरू, बोकोह और दंजोगरी पीक देखने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

कोकथांग सिर्फ हसीन वादियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर एक्टिविज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ट्रैकिंग के अलावा अन्य कई एडवेंचर एक्टिविज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

रंगीत नदी (Rangeet River)

आप सोच रहे होंगे कि एक नदी पर्यटक स्थल कैसे हो सकती है, लेकिन आपको बता दें कि यह सिक्किम के साथ-साथ जोरेथांग के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण नदी है। इस नदी के किनारे हर समय सैलानी घूमते हुए नज़र आते हैं।

रंगीत नदी सिर्फ दर्शनीय स्थल ही नहीं है बल्कि आप कई वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आप फ़रवरी के बाद यहां घूमने जाते हैं तो यहां रिवर राफ्टिंग और फिशिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

नामची (Namchi)

अगर आप जोरेथांग की यात्रा में किसी हसीन और रोमांटिक जगह घूमना चाहते हैं तो फिर आपको नामची घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। नामची एक छोटा, लेकिन के खूबसूरत पर्वतीय स्थल है जो समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर है। जोरेथांग से लगभग 45 मिनट की दूरी पर है।

आपको बता दें कि इस जगह अद्भुत और हसीन जगह को ‘स्काई हाई’ कहा भी कहा जाता है। यहां भी आप एक नहीं बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।

नेचर नजारों का लुत्फ़ उठाएं

कोकथांग, रंगीत नदी और नामची जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के अलावा आप यहां नेचर नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जी हां, जोरेथांग हरी-भारी वादियों और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां आप हॉट स्प्रिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।

कैसे पहुंचें जोरेथांग?

जोरेथांग पहुंचना बहुत आसान है। अगर आप हवाई यात्रा से आना चाहते हैं तो सबसे पास में बागडोगरा एयरपोर्ट है। यहां से आप टैक्सी या कैब लेकर जोरेथांग जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पास में न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन है। यहां से भी आप टैक्सी या कैब लेकर जोरेथांग घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful