nti-news-without-development-double-engine-does-not-matter

विकास नहीं होगा तो डब्बल इंजन फेल-हरक

कोटद्वार : वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा को केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार दी है। डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास नहीं हुआ तो पृथक उत्तराखंड प्रदेश व डबल इंजन वाली सरकार के कोई मायने नही हैं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार के प्रांगण में चल रहे राजकीय शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा शिक्षकों को समस्याओं के निस्तारण को सड़कों पर आंदोलन करने की आवश्यकता नही है। शिक्षकों की समस्याओं के लिए वह हमेशा अग्रसर हैं। शिक्षकों की जितनी समस्याएं है, उनका भाजपा सरकार में  शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों की समस्याओं को कैबिनेट बैठक में भी उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा प्रदेश में इससे पूर्व जितनी भी सरकार बनी उनके पास पूर्ण बहुमत नही होने के चलते दबाव में कार्य किया है। इसके चलते राज्य का अपेक्षित विकास नही हो पाया और विकास योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन नही हो पाया है। कहा 2017 के विस चुनाव में  57 विधायकों वाली प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनी है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य से डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया था, इसलिए प्रदेश की आवाम ने भाजपा को को डबल इंजन वाली सरकार दे दी है। यदि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में भी प्रदेश का विकास नही हो पाया तो पृथक उत्तराखंड व डबल इंजन सरकार के कोई मायने नही हैं।

विशिष्ट अतिथि लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है इसलिए शिक्षकों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेष मटियानी पुरस्कार प्राप्त अध्यापिका मंजू कपरवाण, पुष्पा वर्मा, जयवीर सिंह रावत, लक्ष्मण ङ्क्षसह बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संघ के मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षाधिकारी हरेराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान, महामंत्री सोहन सिंह माजिला, उपाध्यक्ष राजकुमार, मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र राणा, मंत्री शिव सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष मेहरबान भंडारी, मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भीम सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य ब्रजेश रानी, बलबीर सिंह रावत, पीएल बडोला, मुकेश रावत, परितोष रावत आदि मौजूद रहे।

About न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

News Trust of India न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ăn dặm kiểu NhậtResponsive WordPress Themenhà cấp 4 nông thônthời trang trẻ emgiày cao gótshop giày nữdownload wordpress pluginsmẫu biệt thự đẹpepichouseáo sơ mi nữhouse beautiful