स्थानीय लोगों का आरोप है कि देह व्यापार की शिकायतें मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन इसपर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। लोगों का आरोप है कि ग्राम चोरपानी में एक घर में 3 वर्षों से देह व्यापार धंधा चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पति-पत्नी मिलकर बाहरी लड़कियों को लेकर देहव्यापार चला रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी का कहना है कि लोग इस बात की शिकायत काफी समय से कर रहे थे जिसे लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब लोगों ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया और पुलिस को सूचित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि जबतक आरोपी व्यक्ति को पकड़ कर गांव से बाहर नहीं किया जाता तबतक आंदोलन किया जाएगा और उसके घर को भी सील कर दिया जाएगा।