जब सिंदर को महिला के आगे उसका नया पति बनाकर पेश किया गया तो उसे यह समझते देर नहीं लगी की अब्दुल और शक्ति ने उसे सिंदर के हाथों बेच दिया है। मजबूर और लाचार उसे एक कमरे में बंद कर के रखा जाता था और चाकू की नोंक पर दुराचार किया जाता था। जिस कमरे में पीड़िता बंद थी उसकी पड़ोसी ने एक दिन सिंदर के घर से जोर-जोर से चिल्लाने की अवाज सुनी। पास जाकर देखा तो पीड़िता का जेठ उसके साथ था लेकिन उस वक्त मजाक का नाम देकर मामले को दबा दिया गया। पड़ोसी महिला को वो दृश्य ठीक नहीं लगा तो एक दिन जैसे तैसे उसने पीड़िता से सारी सच्चाई का पता लगाया।
पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मदद करने की ठानी और मामले की शिकायत यमुनानगर के एसपी से लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री तक कर दी। पूरा मामला सज्ञांन में आते ही यमुनानगर पुलिस सकते में आ गई। खुद यमुनानगर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गंभीरता देखते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दे दिए है। एसपी राजेश कालिया का कहना है कि जांच में सभी तथ्य जुटाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।