महिलाओं को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड में कुपोषण बड़ी समस्या है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कुपोषण मैदानी इलाकों में है। सीएम त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना में उत्तराखंड के चार जनपद को चुना है।

सभी जिलों में बनाए जा रहे हैं आईसीयू
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सभी जिलों में आईसीयू बनाने जा रही है। जो कि प्रदेश की समस्याओं को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। जिसका सीधा फायदा पहाड़ी जनपदों को मिलेगा। सीएम ने कहा उत्तराखंड में 293 एएनएम की नियुक्ति की गई है। साथ ही सरकार 380 वैकेंसी जल्द निकालेगी। उन्होंने कहा कि 481 डॉक्टरों की नियुक्ति निकाली गई है। जिसमें 193 महिलाएं हैं, जिसमें 159 उत्तराखंड की महिलाएं हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने एकल महिला ऋण योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत महिलाओं को पशुपाल और मत्स्य पालन के लिए 1% ब्याज पर ऋण दिया जाएगा।

सीएम ने किया योजनाओं का शुभारंभ
वहीं महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए चिंतित है। जल्द सरकार महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा राज्य की 4 लाख महिलाएं एकल हैं जिनके लिए राज्य सरकार की तरफ से 1% की दर पर इन महिलाओं को ऋण दिया जाएगा, ताकि वे खुद पर निर्भर रह सकें।

इस दौरान 7 महिलाओं को ई-रिक्शा दिया गया। वहीं ई-रिक्शा मिलने पर महिलाओं ने सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे।